फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father attack

कौशाम्बी में पिता ने पत्नी के सामने लूटी बेटी की इज्जत

Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
father attack
crime
 क्षेत्र के एक गांव में मां के सामने बाप ने बेटी की इज्जत लूट ली। सुबह हुई तो मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चला गया। घटना के दौरान आरोपी ने पत्नी का हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। बेबस मां अपनी आंखों के सामने बेटी की इज्जत तार-तार होने का नजारा देखती रही। थाने पहुंची मां-बेटी ने घटना की तहरीर कौशाम्बी पुलिस को दी। मगर तीन दिन बाद भी पुलिस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के एक गांव में 12 जुलाई की रात पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना हुई। पिता ने अपनी बेटी को पत्नी की आंखों के सामने हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने शोर मचाना चाहा तो उसकी गर्दन पर चापड़ रखकर जान से मार डालने की धमकी देकर हवस की प्यास मिटाई। इस दौरान आरोपी ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके चलते पीड़िता की मां कलेजा छलनी कर देने वाली घटना को आंखों के सामने देखती रही।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर घर में सोता रहा। सुबह होने पर वह पत्नी और बेटी को मुंह खोलने जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उधर मौका मिलने पर मां-बेटी तहरीर लेकर 14 जुलाई को थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर तो ले लिया पर इतने बड़े मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। अब आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पीड़िता अपनी मां के साथ थाने का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भी किया था बलात्कार
 कौशाम्बी थानाक्षेत्र में 12 जुलाई को बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोपी पिता एक साल पहले भी बलात्कार कर चुका था लेकिन उस बार आरोपी पीड़िता को धमका कर मामले को दबाने में कामयाब हो गया था मगर 12 जुलाई को दोबारा अस्मत लुटने के बाद मां-बेटी दोनों ने कुकर्मी को सबक सिखाने की ठान ली है। उधर पुलिस बलात्कार जैसे संगीन मामले में तहरीर मिलने के तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर सकी है।

बलात्कार के मामले में अभी कुछ नहीं किया गया है। देखते हैं जांच के बाद हकीकत सामने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सुनील दुबे, एसओ कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed