{"_id":"5820cce94f1c1ba16fb3772c","slug":"farmer-murder-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर चापड़ से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पर चापड़ से हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
सैनी के गोविंदपुर गोरियों गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद में पड़ोसियों ने किसान पर चापड़ से हमला बोल दिया। चापड़ के प्रहार से किसान लहूलुहान हो गया तो हमलावर उसको छोड़कर भाग निकले। सैनी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है।
गोविंदपुर गोरियों निवासी रिजवान अहमद (42) किसान है। रविवार की सुबह वह खेतों की ओर से लौटकर घर आ रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा गांव के ही मुख्तार अहमद व इस्लाम अहमद उर्फ गुड्डू से बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
रिजवान ने इसका विरोध किया तो मुख्तार अहमद व इस्लाम ने घेरकर मारपीट शुरू कर दिया। मौका पाते ही रिजवान घर की ओर भागा तो उस पर चापड़ से हमला बोल दिया गया। चापड़ का प्रहार लगने से रिजवान घायल हो गया। रिजवान ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। गंभीर रूप से घायल रिजवान को हमलावर छोड़ कर भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन घायल को लेकर सैनी कोतवाली पहुंचे। रिजवान की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुख्तार अहमद, इस्लाम अहमद उर्फ गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।