{"_id":"5bb5ec48e40194d6e739cc9d41496c6d","slug":"entered-into-uncontrollable-dessert-stores-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिष्ठान भंडार में घुसी बेकाबू बस, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिष्ठान भंडार में घुसी बेकाबू बस, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। सिराथू से सवारी भरकर इलाहाबाद जा रही बेकाबू बस शनिवार की सुबह करारी चौराहे पर फुटपाथ में लगी मिठाई और लाई की दुकान में घुस गई। इससे दोनों दुकानों का पूरा सामान नष्ट हो गया। बस की चपेट में आने से दो मासूमों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए बस चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है।
रक्षाबंधन पर्व होने के कारण शनिवार को करारी चौराहे पर मिठाई विक्रेताओं ने फुटपाथ पर टेंट लगाकर दुकानें सजा रखी थीं। सुबह लगभग दस बजे सिराथू से सवारी भरकर इलाहाबाद जा रही बस का चालक चौराहे पर पहुंचते ही मोबाइल पर बात करते हुए नियंत्रण खो बैठा।
ऐसे में अनियंत्रित बस करारी के अशोकनगर निवासी मुन्ना मोदनवाल की मिठाई की दुकान में घुस गई। उसकी दुकान को तहस नहस करने के बाद बगल में लगी महावीर की लाई चने की भी दुकान में जा पहुंची। इस बीच खरीदारी करने आए रामबदल निवासी हिसामपुर, मोहम्मद इकरार निवासी हजरतगंज करारी और राममूरत निवासी लहना की रास्ते में खड़ी बाइकें भी बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बेकाबू बस की टक्कर लगने से मुन्ना का बेटा धर्मेंन्द्र मोदनवाल, चना विक्रेता महावीर, करारी के आजादनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान, लहना निवासी छह वर्षीय मासूम प्रियांशु, हजरतगंज करारी निवासी दस वर्षीय जैनब फात्मा घायल हो गईं।
विज्ञापन
हादसे के दौरान चीख पुकार के बीच पूरे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को आननफानन में स्थानीय निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। दुकानदारों की मानें तो उनका लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया है। मामले में किसी ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।