फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   drivery licence

एआरटीओ दफ्तर से पांच हजार में बिकता है डीएल

Fri, 24 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 24 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
drivery licence
कौशाम्बी
एआरटीओ दफ्तर से कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकता है। इसके लिए पांच हजार रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी। पांच हजार हाथ में आते ही दफ्तर के कर्मी व जिम्मेदार अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश नहीं करते हैं कि आवेदक का नाम व पता सही है अथवा फर्जी। भरवारी में रह रहे एक संदिग्ध ने रकम देकर लाइसेंस हासिल कर लिया है।   
विज्ञापन


    उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) से इसी माह 16 फरवरी को भरवारी के नेहरू नगर मोहल्ला मकान नंबर 12 निवासी अखिलेश पुत्र साहेबलाल को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। यह लाइसेंस लर्निंग का है। 15 अगस्त को इस लाइसेंस की वैधता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश को जारी किए गए डीएल को लेकर एआरटीओ कार्यालय में सक्रिय एजेंटों के बीच तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एजेंटों के बीच चर्चा थी कि अखिलेश बिहार का रहने वाला है तो कोई उसे जौनपुर का बता रहा था। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो भरवारी के नेहरू  नगर में अखिलेश पुत्र साहेबलाल नाम का कोई शख्स नहीं मिला। अखिलेश नाम के दो युवक जरूर है, लेकिन इनके पिता का नाम दूसरा है। साथ ही डीएल में लगी फोटो भी उनसे नहीं मिलती है। एजेंटों का आरोप है कि पांच-पांच हजार रुपये लेकर कर्मचारी भीतरखाने लाइसेंस जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। साथ ही फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी कराने वाले के भी खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
शंकरजी सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed