फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowery murder kaushambi

दहेज के लिए कोख का कत्ल

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
dowery murder kaushambi
crime
दहेज का दानव अब कोख भी निगलने लगा है। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं का जबरन गर्भपात कराया जा रहा है। एक दो नहीं बल्कि इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोख सूनी होने के बाद के घर के भीतर पीड़ित महिलाएं आंसू बहा रही हैं, लेकिन उनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। गर्भ में नवजातों का कत्ल होने से सहमी यह महिलाएं घुटन भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो गई हैं। ससुरालियों की यातना से आजिज यह महिलाएं अपने मायके आ गईं, लेकिन इनकी आंख से आंसू नहीं बंद हो रहे हैं। महिलाओं ने अपनी पीड़ा को तहरीर में बयां किया तो अधिकारियों की नींद उड़ी। दो महिलाओं का जबरन गर्भपात ससुरालियों ने कराया है। शिकायत के बाद पुलिस अफसरों ने इन प्रकरणों की जांच शुरू करा दी है, साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


केस नंबर 1
तीन लाख के लिए दो बार कराया गर्भपात
मंझनपुर(ब्यूरो)। चरवा थाने के सैयदसरावां गांव की रहने वाली शबनम बानो का निकाह चार साल पहले गांव के ही शोएब अहमद के साथ हुआ था। निकाह के छह महीने बाद शौहर के परदेश जाने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मायके से तीन लाख रुपये लाने की जिद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने पति को जानकारी दी पर वह कुछ भी नहीं बोल सका। इस पर ससुरालियों ने उसका गर्भपात करा दिया।  पंचायत के बाद  मायके वालों ने विवाहिता को दोबारा ससुराल भेजा। इस बार भी गर्भवती होने की जानकारी ससुराल के लोगों को हुई तो पिटाई करते हुए दोबारा उसका गर्भपात करा दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


केस नंबर 2
बाइक के लिए विवाहिता का कराया गर्भपात
मंझनपुर(ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव की रहने वाली मोमिना बानों का निकाह दो साल पहले महेवाघाट के मिरदहन का पुरवा गांव में शेरउद्दीन के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पखवारे भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए गर्भपात करा दिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर मामले की जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़िता पिता के साथ महेवाघाट थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर शेर उद्दीन, ससुर गरीब उद्दीन, सास , देवर वसीम, नसीम समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न के मामले संजीदगी के साथ निपटाए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया है। महिलाओं उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम के लिए महिला परिवार परामर्श केेंद्र भी खोला गया है। जहां महिला संबंधी मामले निपटाए जा रहे हैं।
वीके मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed