फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dead body of brijesh

बृजेश का शव देख फफक पड़े परिजन

Wed, 28 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 28 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
dead body of brijesh
अफजलपुर सातों गांव में निजी गार्ड की मौत के रोते-विलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
रायबरेली में हुई सनसनीखेज वारदात का शिकार सैनी के अफजलपुर सातों गांव का एक निजी सुरक्षा कर्मी बृजेश शुक्ला भी हुआ है। सोमवार देर रात भूमि विवाद में बृजेश समेत दो लोगों को सफारी केभीतर जिंदा फूंक दिया गया था जबकि साथ रहे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात एक बजे इसकी सूचना बृजेश शुक्ला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर गांव में शव आया तो पत्नी दहाड़ें मारकर रो पड़ी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


 अफजलपुर सातों निवासी बृजेश शुक्ला (35) के पिता अवधनारायण की मौत हो चुकी है। बृजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह निजी सुरक्षा कर्मी था। मौजूदा समय बृजेश प्रतापगढ़ के देवरा संग्रामगढ़ निवासी रोहित शुक्ला की सुरक्षा में लगा था। सोमवार को वह रोहित शुक्ला, देवेश शुक्ला तथा उनके साथियों के साथ रायबरेली के पूरे मुसई का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव सफारी में बैठकर गया था। वहां यह लोग भूमि विवाद की पंचायत करने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे यह लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान वहां गोली चल गई। इस पर सभी लोग सफारी लेकर भागे। अनियंत्रित सफारी खंभे से टकरा गई। इसके बाद तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि बृजेश शुक्ला व रोहित शुक्ला को लाठी-डंडे से पीटने के बाद सफारी के भीतर डालकर जिंदा फूंक दिया गया था। रात करीब एक बजे घटना की जानकारी बृजेश के बड़े भाई राजेश को हुई तो वह सन्न रह गए। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी सविता हत्या की जानकारी होते ही बेसुध होकर गिर गईं। मंगलवार दोपहर बाद रायबरेली पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आई तो रोने-चीखने की आवाजें सुन लोगों का कलेजा कांप उठा। सैनी व रायबरेली पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।


 
सविता और उसके बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
बृजेश शुक्ला की हत्या ने अफजलपुर सातों गांव के लोगों को झकझोर दिया है। बृजेश शुक्ला को रायबरेली में बेरहमी से मारा गया है। सुरक्षा कर्मी की हत्या से उसकी पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। गार्ड की दो बेटियां रोशनी शुक्ला, कोमल व एक बेटा शीलू है। सविता बच्चों को देखकर दहाड़ें मारकर रो रही थी। उसका बस एक ही सवाल है कि आखिर इन बच्चों की अब परवरिश कैसे होगी। गार्ड के बड़े भाई राजेश व छोटे भाई पप्पू शुक्ला भी भाई के गम में डूबे हैं। राजेश आर्मी से रिटायर्ड हैं। अब वह गांव में आटा चक्की का कारखाना चलाते हैं।

 

बृजेश की पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
गार्ड बृजेश शुक्ला की पहली पत्नी सुषमा की मौत हो चुकी है। वह फतेहपुर की रहने वाली थी। सुषमा की मौत क बाद बृजेश ने दूसरी शादी की थी। सुषमा से दो बच्चे हैं, शीलू और कोमल। रोशनी पहली पत्नी की बेटी है। पूरा परिवार हंसी-खुशी से रह रहा था। सोमवार रात ऐसी हृदय विदारक घटना हुई कि सब कुछ बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed