{"_id":"5a1874d04f1c1bc8678bd9f3","slug":"dacoits-attack-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी के घर डकैतों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद व्यापारी के घर डकैतों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
डकैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार में खाद व्यापारी के घर बृहस्पतिवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों के आने की आहट पर व्यापारी ने पड़ोसियों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भाग निकले। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली है।
सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार निवासी लवकुश खाद व्यापारी है। लेहदरी रोड पर बने मकान में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात कारोबारी के घर असलहाधारी डकैतों ने लूटपाट की नियत से धावा बोल दिया। पड़ोसी की छत के रास्ते पहुंचे डकैतों की आहट व्यापारी को हुई तो उसने फोन से पहले मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी।
हरकत में आई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यापारी के घर पर डकैतों को पकड़ने के लिए घेराबंदी का प्रयास किया। इस पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया लेकिन गिरोह गंगा की तराई में पहुंचकर गुम हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ ने डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाईं। ताबड़तोड़ दबिश के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि डकैतों के गिरोह का पता लगाया जा रहा है। जल्द की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
महिला के साथ दबोचा गया गिरोह का सदस्य
सिराथू (ब्यूरो)। खाद कारोबारी के घर डाका डालने का प्रयास करने वाले गिरोह के करीब पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो सैनी पुलिस ने गैंग के एक सक्रिय सदस्य के साथ एक महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन्हीं के जरिए गिरोह का भंडा फोड़ने की तैयारी में है। हालांकि इस बाबत पुलिस अफसर अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। डकैती के प्रयास से इलाके में सनसनी फैली है।