{"_id":"5b3e6f454f1c1bfb7e8b47af","slug":"cutted-the-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 बड़े बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 बड़े बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल
काैशाम्बी ब्यूराे
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योहर (ब्यूरो)। विद्युत विभाग के अफसरों ने गुरुवार को म्योहर गांव में छापा मारा। इस दौरान 21 बड़े बकाएदारों के घरों की बत्ती काट दी गई। 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया। सरायअकिल विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता वीके तिवारी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ म्योहर गांव में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि 21 लोग ऐसे मिले, जो किसी भी कीमत पर बकाया देने को तैयार नहीं थे।
ऐसे सभी लोगों के घरों का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 14 लोगों के खिलाफ करारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। तमाम लोग अपने मकानों में ताला बंद करके फरार हो गए। कइयों ने आननफानन कटिया निकाल दी। जेई के मुताबिक कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।