फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Current lineman from death, fellow employees commotion

चिंगारी ने राख की तीन घरों की गृहस्थी

Thu, 25 Jun 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 25 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
पइंसा (ब्यूरो)। कचरा जलाने के दौरान उड़ी चिंगारी से बुधवार दोपहर हाजिल गोपालपुर गांव के तीन घरों में आग लग गई। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर से उठती लपटें और चीख-पुकार पर जुटे गांववाले जब तक आग बुझा पाते तीनों घरों के सारे सामान जलकर राख हो चुके थे। घटना से  चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सूचना देने के बाद भी देर शाम तक कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे गांववालों में नाराजगी है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के हाजिल गोपालपुर गांव निवासी भोला यादव के घर के पास ही काफी दिनों से कूड़े का ढेर लगा था। बुधवार को कूड़ा जलाने के लिए उसमें किसी ने आग लगा दी। अपराह्न करीब दो बजे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से गांव के तीन घरों में तबाही मच गई। चिंगारी से सबसे पहले भोला यादव के घर में आग लगी। तेज धूप और हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। घर में आग लगी देख परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते जान बचाकर बाहर को भागे। घर से उठती लपटें और चीख-पुकार सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन


लोग जब तक आग बुझाने की कोशिश करते तब तका  लपटों ने भोला के घर से होते हुए पड़ोसी राजेंद्र यादव और शर्मा यादव के घर तक जा पहुंचीं। इससे इन दोनों के भी घर जल गए। तीनों घरों में रखे कपड़े, अनाज, बिस्तर, बर्तन समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में जुटे सैकड़ों ग्रामीण घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सके। गृहस्वामियों के मुताबिक आग लगने से उनका करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना उन्होंने फोन से अग्निशमन दल को भी दी थी। इसके बाद भी पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने राजस्व अफसरों के भी गांव नहीं पहुंचने पर गुस्सा जताया है। मामले मे एसडीएम सिराथू लालजी मिश्रा का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गांव जाकर प्रकरण की जांच और आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कह दिया गया है। पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed