{"_id":"570a958f4f1c1ba96ac810fc","slug":"cruent-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पिंडरा गांव में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से पिंडरा गांव में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में लगे ट्रांसफार्मर का जंफर बांधने के लिए रविवार की सुबह खंभे पर चढ़े पिंडरा गांव के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी अजय कुमार उर्फ बड़कू विश्वकर्मा (24) के पिता लल्लू प्रसाद की 5 साल पहले मौत हो गई थी। अजय अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई पुश्तैनी काम करने के अलावा मेहनत-मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि पिंडरा गांव में बिजली की सप्लाई के लिए बस्ती के बाहर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी ट्रांसफार्मर का जंफर टूट जाने से गांव में शनिवार की रात बत्ती गुल थी। सुबह जब बिजली आपूर्ति ठप थी, तभी अजय कुमार ट्रांसफार्मर का जंफर बांधने के लिए खंभे पर चढ़ गया। गांववालों के मुताबिक जंफर बांधने के समय ही अचानक बिजली आ गई। इसकी चपेट में आने से अजय झुलसकर खंभे से गिर गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घबराए लोग उसे लेकर जिला अस्पताल मंझनपुर भागे। जहां चेकअप करते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।