{"_id":"5ca5038bbdec222dcd5a9038","slug":"cruealty-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
मंझनपुर कस्बे की ताहिरा पुत्री गुफरान ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर शहर निवासी जाकिर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपया नगदी की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर बुधवार को पीड़ित महिला ने एसपी को तहरीर दे दी। एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।