{"_id":"59613ba04f1c1b98148b46e0","slug":"crpf-officer-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ के सूबेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
amarnath ki file photo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित आईटीबीपी कैंप (रहीमाबाद) के समीप शनिवार शाम सीआरपीएफ के सूबेदार अमरनाथ की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुल्तानपुर से वह छुट्टी पर बाइक से घर आ रहा था। बेकाबू ट्रक ने जवान की बाइक में टक्कर मारने के बाद से रौंद दिया था। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से जवान के घर में कोहराम मचा है।
पिपरी के सेंवथा निवासी अमरनाथ (50) पुत्र श्यामलाल सीआरपीएफ में सूबेदार थे। इन दिनों उनकी तैनाती सुल्तानपुर जिले में थी। शनिवार को वह छुट्टी पर बाइक से गांव आ रहे थे। आईटीबीपी कैंप से समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद सूबेदार को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
हादसा देख आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पिपरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। सूबेदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।