{"_id":"57cc5e184f1c1ba83031754e","slug":"criminal-doaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर गांव में शनिवार शाम परचून की दुकान में बैठे कारोबारी को गांव के ही लोगों ने बंधक बनाकर लूट लिया। आरोपी कारोबारी को दुकान से तमंचा सटाकर खींचते हुए ले गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले हैं। पीड़ित ने चार के खिलाफ घटना की नामजद तहरीर चरवा थाने की पुलिस को दी है।
फरीदपुर निवासी छोटेलाल सरोज मंझनपुर में लाई-चना का ठेला लगाता है। वह मंझनपुर में ही किराए के मकान में रहता है। शनिवार की शाम वह मंझनपुर से फरीदपुर गया। छोटेलाल का आरोप है कि शाम करीब छह बजे गांव में ही एक परचून की दुकान में सिगरेट व माचिस लेने के लिए रुका। दुकान में पहले से बैठे गांव के ही सगे भाईयों ने उसे दुकान में ही घेरना शुरू कर दिया। एक युवक ने पीछे से पकड़ने का प्रयास किया तो छोटेलाल ने विरोध किया।
इस पर एक युवक भागकर अपने घर गया और तमंचा लेकर आया और उसको सटा दिया। इसके बाद तमंचे की नोक पर उसे जबरन दुकान से खींचकर गांव के बाहर ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर पीटा। इसके बाद उसकी जेब में रखा 35 सौ रुपया लूट लिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसके हाथ-पैर खोले। छोटेलाल ने सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गांव में चर्चा है कि पूरी घटना प्रेम-प्रपंच को लेकर हुई है। दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से रंजिश है। चरवा एसओ रामआसरे सरोज का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। वह वीआईपी ड्यूटी में हैं, आते ही वह घटना की जांच कराएंगे।