फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

न्यायालय में बाबू बनाने को ठगा चार लाख रुपये

Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
न्यायालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने बैगवां गांव के एक युवक से 4 लाख रुपये ऐंठ लिया। सालभर बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर भुक्तभोगी ने पैसों की मांग की, तो उसे अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भुक्तभोगी ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एएसपी से की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ करारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बैगवां गांव निवासी रवींद्र कुमार की मानें तो सालभर पहले पड़ोसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे न्यायालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिया था। उसके बाद से वह नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए आज-कल का दिलासा देकर टरकाता रहा। धीरे-धीरे एक साल का वक्त बीत गया, लेकिन अब तक वह उसे नौकरी नहीं दिला सका। नौकरी नहीं मिलने पर भुक्तभोगी ने युवक से अपना दिया हुआ पैसा वापस मांगा। आरोप है कि पहले तो वह पैसे वापस करने को बहानेबाजी करता रहा, लेकिन अब वह पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले जब वह उसके घर पैसे मांगने गया, तो उसने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। भुक्तभोगी की मानें तो उसने नामजद तहरीर कौशाम्बी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। रिपोर्ट लिखाने को वह दो दिनों तक थाने का चक्कर काटता रहा। एफआईआर नहीं लिखे जाने पर बृहस्पतिवार को उसने मंझनपुर आकर एएसपी से शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ कौशाम्बी को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed