फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

जमीन रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दागी गोलियां

Tue, 07 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime news
 विवादित जमीन में मकान निर्माण को लेकर सोमवार को म्योहर गांव में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच तीखी झड़प, मारपीट हुई। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए दोनों तरफ से हवा में गोलियां भी दागी। इससे पूरे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर  नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


 करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी राजीव और अनिल कुमार के बीच जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार के लोग कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। सोमवार की सुबह भी इसी रंजिश में दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। कहासुनी के दौरान के साथ इनके बीच मारपीट भी हुई। दहशत फैलाने के लिए दोनों ओर से गोलियां भी दागी गईं। दिनदहाड़े गोलियां चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए। घबराए गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर करारी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के चार-चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर अनिल कुमार, आनंद कुमार, अनुज कुमार, दिनेश कुमार, अनूप कुमार, विनीत कुमार और दूसरे पक्ष के अनिल कुमार की तहरीर पर राजीव, रत्नाकर और राजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले में राजीव का कहना है कि वह अपनी सास विद्यावती से जमीन लेकर मकान निर्माण करा रहा है। इस जमीन से पड़ोसी का कोई लेना नहीं है।  जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जमीन उसकी है। राजीव जबरदस्ती इस जमीन को सास की जमीन बताकर कब्जा कर रहा है। एसओ धनंजय वर्मा ने  बताया कि जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग की बात कही जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed