फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

चरवा में सरेराह किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 15 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
 चरवा इलाके में शुक्रवार की दोपहर सरेराह युवक ने किशोरी के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की दोपहर खेत से घर लौट रही थी। बताया कि इसी दौरान रास्ते में अकेली देख पड़ोसी युवक उसे दबोच लिया और जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुन आस-पास खेत में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed