{"_id":"2e614151266ea5da6e93a3bce87c0f02","slug":"crime-news-hindi-news-838","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय अकिल इलाके में चोरों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय अकिल इलाके में चोरों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात सराय अकिल इलाके में जमकर उत्पात मचाया। क्षेत्र के म्योहरिया, टिकरी और सड़वा गांव के घर, दुकान और पशुशाला में चोरी की। चोरों ने जहां घर और दुकानों से कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न, खाने-पीने का हजारों रुपये का सामान पार कर दिया वहीं पशुवाड़ा से आधा दर्जन बकरियां खोल ले गए। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना एक ही गिरोह के सदस्यों ने की है। उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के म्योहरिया गांव निवासी रमेश सिंह के घर बुधवार की रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर वहां से पीतल, तांबे के पुराने बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान समेट लिया। रमेश कुमार का घर खंगालने के बाद चोरों ने पड़ोसी गांव सड़वा के रामलाल और ओमप्रकाश की दुकान पर धावा बोला। ताला तोड़कर दोनों दुकानों से गुटखा, सुपाड़ी, तम्बाकू, सिगरेट के अलावा खाने-पीने का सामान के अलावा साइकिल, चाय बनाने का बर्तन, कड़ाही, गिलास, लोटा आदि हजारों रुपये का सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने टिकरी गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र श्रीराम के पशुशाला का ताला तोड़ा।
वहां बंधी 6 बकरियां खोल ले गए। भुक्तभोगी पशुपालक के मुताबिक चोरी गई बकरियां की कीमत 25 हजार रुपये से भी ज्यादा थी। वहीं सुबह जब चोरी की घटनाओं की भनक ग्रामीणों को लगी, तो उनके होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।