{"_id":"8327c936631f9b5446c0e38248f34eed","slug":"crime-news-hindi-news-745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की आग में जलाकर मारी गई थी निम्मो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की आग में जलाकर मारी गई थी निम्मो
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव की रहने वाली युवती को ससुराल के लोगों ने बाइक और पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मार डाला। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के 8 लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव निवासी रईस अहमद की बेटी रजिया बेगम उर्फ निम्मो की शादी दो साल पहले चित्रकूट जनपद के बरगढ़ कस्बा निवासी फारूक उर्फ सुबराती से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे थे। मायके से पैसे और मोटरसाइकिल मांगकर ले आने का दबाव उस पर बनाया जाता। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था।
उसने मायके आने पर इसकी जानकारी दी थी। घरवालों ने समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाने का भरोसा उसे दिलाया था। इधर, पैसे और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर 23 दिसंबर की रात ससुरालवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद जिंदा जलाकर मार डाला। बेटी की घर के भीतर जलने से हुई मौत की सूचना लगते ही मायकेवाले ससुराल गए, तो वहां जलाकर मार डालने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। पिता के तहरीर पर पुलिस ने पति फारूक, ससुर रऊफ अहमद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं विवाहिता की मौत से मायके में मातम पसरा हुआ है।