{"_id":"6351a782ff6a13ed9cda2bc1fa552437","slug":"crime-news-hindi-news-733","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिए ने किशोरी से किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूधिए ने किशोरी से किया दुराचार का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक दूधिए ने एक किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी। मनचला कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर थाने पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान अकेली देख पड़ोसी गांव के एक दूधिए ने उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। इस पर वह शोर मचाने लगी। आरोपी ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दोपहर किशोरी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। वहीं शिकायत होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।