फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मंझनपुर में युवती से दरिंदगी

Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
घर में अकेली रही मंझनपुर इलाके की एक युवती के साथ रविवार की रात पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी में शामिल होने गए थे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की रात घर में अकेली थी। परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए। युवती के घर में अकेली होने की भनक लगने पर रात करीब 11 बजे पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पहुंच गया। सो रही युवती को दबोचकर उसने दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद युवक कहीं भी इस घटना का जिक्र करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


युवती ने सुबह परिजनों के घर लौटने पर युवक की काली करतूत की जानकारी दी। घटना सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग युवती को लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी। घटना की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed