{"_id":"b39fe5fec9f17fd72cb803da9450a0f6","slug":"crime-news-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने किशोर की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने किशोर की हत्या कर शव फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। पूरबशरीरा गांव के शनिवार से गायब 14 वर्षीय किशोर ज्ञानचंद्र की हत्या कर दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम गांव के बाहर गेहूं के खेत में उनकी रक्तरंजित लाश मिली। गांव के ही हमउम्र दो दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद बांका से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गायब किशोर की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर इन लड़कों को दबोचकर पूछताछ की, तो इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार की एक लड़की से अभद्रता को लेकर इन लड़कों ने यह हत्या की है। हालांकि अफसर अभी इस मामले में कुछ भी बोल नहीं रहे हैं।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी रतई सरोज मजदूर है। उसका 14 साल का लड़का शनिवार की शाम खेत की ओर गया था। तभी से वह लापता था। देर तक लड़के के घर नहीं लौटने पर परिवारीजन तलाश में जुटे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार की रात रतई के पड़ोसी के मोबाइल पर फोन आया कि ज्ञानचंद्र उसके कब्जे में है। 10 लाख का इंतजाम करने पर उसे छोड़ा जाएगा। पड़ोसी ने सुबह रतई को इसकी जानकारी दी। रतई ने तत्काल पश्चिमशरीरा पुलिस को फोन के बारे में बताया। फटेहाल मजदूर परिवार से 10 लाख मांगे जाने की बात एसओ के गले नहीं उतरी। उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था।
उसे ट्रेस कराया, तो नंबर गांव के ही एक व्यक्ति का निकला। पुलिस ने इस जानकारी के बाद सुराग लगाना शुरू किया। शक पर पुलिस ने गांव के ही हीरामन और लालचंद्र नामक दो लड़कों को उठाया और थाने में लाकर पूछताछ की। कर्रा करने पर इन युवकों ने ज्ञानचंद्र की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि शाम को उसे बहाने से बुलाकर गांव के बाहर खेत में ले जाकर शराब पिलाई।
विज्ञापन
नशे में धुत होने पर बांका से प्रहार करके उसे मार डाला। फिर बांका को खेत में जमीन के भीतर दबाकर दोनों घर चले आए। इन लड़कों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही मनोज गर्ग के गेहूं के खेत से ज्ञानचंद्र की रक्तरंजित लाश और हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लड़कों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या की वजह का सही पता चल पाएगा।