{"_id":"fcd5abd777dd1593cae47cf6c4b73177","slug":"crime-news-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकता करने को बेच दी गृहस्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज चुकता करने को बेच दी गृहस्थी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। आवास-पेंशन के लिए जालसाज को दी रकम के कर्ज का चुकता करने के लिए पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के रक्सौली गांव की विवाहिता ने गृहस्थी का सारा सामान बेच दिया। सुविधा शुल्क के नाम पर दी गई रकम को मांगने पर आरोपी पीड़िता को जानलेवा धमकियां दे रहा है। शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी हुई है। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के रक्सौली गांव की रहने वाली मैकी देवी पत्नी सुग्गालाल ने बताया कि पड़ोसी आवास और पेंशन दिलाने के नाम पर उससे तीन किश्तों में 26 हजार रुपये ऐंठ लिया। महीने भर बाद जानकारी करने पर कहा कि रकम खाते में आ गई है। इस पर जब वह बैंक पहुंची तो खाते में कुछ भी नहीं था। आवास और पेंशन के लिए कर्ज लेकर दी गई रकम को चुकता करने के लिए विवाहिता को मजबूरन गृहस्थी का सामान बेचना पड़ा।
किसी तरह उसने बर्तन, जेवरात आदि बेच कर पड़ोसी का कर्ज भरा। पीड़िता आरोप है किे सुविधा शुल्क के लिए दी गई रकम को मांगने पर आरोपी धमकियां दे रहा है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से की, पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।