फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Mon, 13 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 13 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime-news
नेवादा। खेत से घर लौट रहे खरका (सरायअकिल) के अधेड़ की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय बाइक सवार ने उसे कुचल दिया था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खरका फकीराबाद मोहल्ला निवासी फूलचंद्र मजदूर था। रविवार को वह साइकिल से खेत की ओर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लौटते समय रास्ते में बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आकर गिरकर फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े अधेड़ को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। साथ ही पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे में अधेड़ के गायब होने की खबर लगते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान आधी रात उसकी मौत हो गई। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पत्नी शांति देवी ने घटना की नामजद तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक सवार मनीष कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी भगौतीगंज सरायअकिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed