{"_id":"2d78abccca72538346b24120a9969259","slug":"crime-news-hindi-news-561","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति में जड़े चांदी के सिक्के और आंख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति में जड़े चांदी के सिक्के और आंख चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के बेखौफ चोरों को पुलिस तो क्या भगवान का भी डर नहीं रह गया है। तभी तो वे मकान, दुकान के साथ मूर्तियों में लगी कीमती धातुओं की भी चोरी करने लगे हैं। ऐसी ही घटना मंगलवार की रात सरायअकिल के भगौतीगंज कस्बे में हुई। जहां चबूतरे पर स्थापित भैरोबाबा की मूर्ति में लगे चांदी के सिक्के और आंखें चोरों ने निकाल ली। चोरी करने के बाद मूर्ति भी खेत में फेंक दी थी। कस्बाइयों ने घटना की तहरीर सरायअकिल थाने में दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
सरायअकिल थाने के भगौतीगंज मोहल्ले में भैरोबाबा का स्थान है। यहां बने पक्के चबूतरे पर उनकी मूर्ति भी स्थापित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भैरोबाबा की मूर्ति की आंखें चांदी की थीं। साथ ही मूर्ति में चांदी के सौ से अधिक प्राचीन सिक्के भी जड़े हुए थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लोग जब दर्शन के लिए चबूतरे पर पहुंचे तो मूर्ति गायब देख उनके होश उड़ गए। चबूतरे से भैरोबाबा की मूर्ति चोरी होने की भनक लगते ही मोहल्ले के लोग जुट गए। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस को चबूतरे से करीब 200 मीटर दूर अरहर के खेत में क्षतिग्रस्त मूर्ति पड़ी मिली। मूर्ति में लगी चांदी की आंखें और सिक्के गायब थे। लोगों का मानना है कि रात में चोरों ने चबूतरे से मूर्ति उखाड़कर चांदी के सिक्के और आंखें निकाल लीं। इसके बाद मूर्ति लाकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मूर्ति चबूतरे पर दुबारा स्थापित करा दी है। एसओ ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।