{"_id":"e6c8be0f54ffbdd30550d696e3a9e3e8","slug":"crime-news-hindi-news-495","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचा सटाकर 45 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचा सटाकर 45 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर गिरवी रखे गहने छुड़ाने जा रहे मेड़रहा गांव के युवक से सोमवार को दिनदहाड़े पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 45 हजार रुपये लूट लिया। सरेराह घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के भैरवां गांव के समीप की है। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेरों की धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मेड़रहा गांव निवासी बनवारी लाल ने महीने भर पहले पैसों की जरूरत पड़ने पर अपनी बीवी के कुछ जेवर सरायअकिल बाजार के एक सुनार के यहां गिरवी रख दिया था। सोमवार को वह बिजिया गांव स्थित बीओबी बैंक की शाखा से 45 हजार रुपये निकालकर साइकिल से सुनार की दुकान पत्नी के गिरवी रखे गहने लेने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह भैरवां गांव के समीप पहुंचा। तभी पीछे से पल्सर सवार दो युवकों ने आकर उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता। एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पैसों समेत तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद भुक्तभोगी चीखने-चिल्लाने लगा।
शोर सुनकर राहगीरों के साथ ही आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। सरेराह दिनदहाड़े 45 हजार रुपये की लूट होने की खबर लगते ही लोगों के भी होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने भुक्तभोगी से बदमाशों का हुलिया आदि पूछने के बाद धरपकड़ का प्रयास किया। इस दौरान बताया जाता है कि भागते हुए बदमाशों की बाइक का एक व्यक्ति ने नंबर भी नोट किया है। उसने यह नंबर पुलिस को उपलब्ध भी कराया है। अब पुलिस इसी नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसओ रामआसरे ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।