Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50-year-old worker killed in unknown vehicle hit from behind

Kaithal News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, 50 वर्षीय मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
50-year-old worker killed in unknown vehicle hit from behind
कैथल। सुबह सैर कर घर लौट रहे 50 वर्षीय मजदूर को पाडला रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक सिरटा रोड की गली नंबर दो निवासी सत्ता थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुबह सैर के लिए घर से निकले थे सत्ता

पुलिस को दिए बयान में सोमी ने बताया कि उसके पिता सत्ता रोजाना सुबह सैर के लिए जाते थे। बुधवार को भी वह करीब साढ़े तीन बजे घर से निकले थे। सैर करने के बाद सुबह करीब पांच बजे पाडला की तरफ से घर लौट रहे थे। इस दौरान पाडला रोड की तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दी और एंबुलेंस का प्रबंध कर घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक के बेटे सोमी के बयान पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed