{"_id":"f41211abc3a6a492a2ed6b40ab1cf41c","slug":"crime-news-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकियों से सहमे शिकायतकर्ताओं ने घेरा एसपी आफिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकियों से सहमे शिकायतकर्ताओं ने घेरा एसपी आफिस
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वजल धारा में योजना में घोटाले और अपात्रों को जमीन आवंटन की शिकायत को लेकर सयारा मीठेपुर गांव में तनातनी बनी हुई है। आरोप है कि शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दी जा रही है। धमकियों से सहमे ग्रामीणों ने सोमवार को आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायतीपत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि सिराथू तहसील के सयारा मीठेपुर गांव निवासी अजहरउद्दीन, मोहम्मद आसिफ, कयामुद्दीन, मोहम्मद इस्माइल, चुन्नू खान, मकसूद अहमद, सलाउद्दीन, इसरार अहमद, सुरेश कुमार, महफूज, हिसामुद्दीन आदि ने गांव में स्वजलधारा योजना के लिए आया 19 में से 15 लाख रुपये खाते से निकाले जाने के बाद भी बोरिंग, टंकी का निर्माण नहीं कराए जाने की शिकायत अक्तूबर 2014 में डीएम से की थी।
इससे पहले ग्रामीणों ने अपात्रों को ग्रामसभा की जमीन का पट्टा आंवटित करने की भी शिकायत डीएम, एसडीएम से की थी। बताया जाता है कि इन दोनों मामलों की जांच चल रही है। ग्रामीणों की मानें तो शिकायत करने से भन्नाए प्रधान अब ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं शनिवार को उन्होंने सिराथू चौकी में शिकायती पत्र देकर गांववालों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप भी लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि झूठी शिकायतें समझौते का दबाव बनाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
समझौते के लिए धमकी देने और पुलिस में झूठी शिकायत किए जाने से भड़के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर हुंकार भरी। एसपी से शिकायत करके इसकी जांच कराने और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एसओ सैनी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।