{"_id":"18f6fbf8a2b07531bb97385203bddd1b","slug":"crime-news-hindi-news-431","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे छात्रों के अपहरण का प्रयास!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रहे छात्रों के अपहरण का प्रयास!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव के समीप बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से लौट रहे मासूम बच्चों को टेंपो सवार अपहर्ताओं ने अगवा कर लिया। खुद को अपहर्ताओं के चंगुल में फंसे देख बच्चे चिल्लाने लगे। मासूमों की चीख सुन गांव के लोग घेराबंदी कर टेंपो सवार बदमाशों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने अपहर्ताओं को पकड़ने के बाद पिटाई करते हुए टेंपो में आग लगा दी। बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उग्र ग्रामीणों को शांत कराते हुए पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेते हुए थाने भेज दिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा के रहने वाले सूरज (06) पुत्र मंगला प्रसाद, वीकेश (06), रूपेश (08) पुत्र बब्बू बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में मिले टेंपो सवार दो युवकों ने तीनों बच्चों को बहाने से गाड़ी में बैठा लिया। गांव के समीप पहुंचते ही बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुन गांव के लोग घेराबंदी करते हुए टेंपो से भाग रहे युवकों को धर दबोचा। लोगों ने बच्चों को छुड़ाते हुए अपहर्ताओं की बेरहमी से पिटाई कर टेंपो में आग लगा दी।
बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिटी महेवाघाट, पश्विमशरीरा, करारी और मंझनपुर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उग्र ग्रामीणों को शांत कराते हुए चंगुल में फंसे युवकों को हिरासत में लेेते हुए महेवाघाट थाने भेजा। ग्रामीणों से घटना की बाबत पूछताछ करने के बाद सीओ ने गांव में ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद निवासी अर्जुन साथी सीताराम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह टेंपो लेकर रिश्तेदारी गया था। शराब के नशे में धुत होने के कारण वे रास्ता भटक गए थे। रास्ता जानने के लिए बच्चों को टेंपो में बैठा लिया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।