{"_id":"0341126c3b1103b270f788145a189669","slug":"crime-news-hindi-news-419","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर युवक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर युवक को धुना
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर बांके का पुरवा गांव के एक युवक को दबंगों ने पीट दिया। इलाकाई पुलिस ने न्याय नहीं मिलता देख भुक्तभोगी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर सोमवार को मंझनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र बांके का पुरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह वह तहसील किसी काम से गया था। इसी दौरान तहसील परिसर में मौजूद गांव के ही कुछ दबंग उससे भिड़ते हुए 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे।
जब उसने इंकार किया तो उसकी पिटाई कर दी। दबंगों की पिटाई के बाद कोतवाली पहुंच उसने शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख भुक्तभोगी ने अदालत की शरण ली। सोमवार को अदालत के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर एफआईआर दर्ज होने के बाद से हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। प्रभारी एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।