{"_id":"370e7ba8fc5d8da638eb495f04ec6180","slug":"crime-news-hindi-news-418","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता पर बरपा ससुरालियों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता पर बरपा ससुरालियों का कहर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के दरियापुर में ब्याही एक युवती पर ससुरालियों ने कहर ढाया। आरोप है कि बाइक-नगदी नहीं मिलने पर पति परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घर से भी निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव की रहने वाली नाजनीन ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका निकाह इलाहाबाद जिले के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी इकबाल अहमद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन मायके से बाइक और 50 हजार रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया जब पखवारे भर पहले उसकी पिटाई करने के बाद घर से भगा दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
परिजनों के होश उड़ गए। टूटते रिश्ते को जोड़ने के लिए दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। आरोप है कि ससुराली बाइक और नगदी मिलने के बाद ही विवाहिता को घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे। सोमवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बातया कि मामला दूसरे थाना और जिले का है। मुकदमा संबधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।