फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मेजा से चोरी तिजोरी कौशाम्बी में मिली

Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime news
अजुहा। कौशाम्बी के सैनी इलाके में एक खेत से पुलिस ने शनिवार की सुबह टूटी हुई तिजोरी बरामद की है। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में छानबीन की। तफ्तीश में सामने आया कि यह तिजोरी मेजा (इलाहाबाद) के एक स्वर्णकार की दुकान से चोरों ने उड़ाई थी। जिसमें 8 लाख की नगदी और 12 लाख रुपये के गहने थे। पुलिस ने तफ्तीश के बाद तिजोरी स्वर्णकार को सौंप दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर गांव के लोग शनिवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने खेत में एक तिजोरी पड़ी देखी। खेत में टूटी हुई तिजोरी पड़ी देख गांववाले सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। खेत में तिजोरी पड़ी होने की सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद तिजोरी उठाकर वह कोतवाली चली आई। ग्रामीणों का मानना है कि कहीं से इसे चुराकर लाने के बाद चोरों ने यहां इसे तोड़कर उसमें रखा सारा माल समेटा और फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


वहीं पुलिस टूटी हुई तिजोरी मिलने की तहकीकात में जुटी, तो पता चला कि शुक्रवार की रात इलाहाबाद के लोहगरा थाना मेजा के सर्राफा व्यापारी राम सजीवन की दुकान में चोरी हुई है। सूचना पर आए राम सजीवन ने देखते ही तिजोरी को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि दुकान से रात चोरी हुई इस तिजोरी में आठ लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। चोर दुकान से तिजोरी पार करने के बाद उसे तोड़ नगदी और आभूषण पार किए हैं। साथ ही यहां लाकर खेत में खाली तिजोरी फेंक गए। सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के गहने और नगदी से भरी तिजोरी को खाली करके यहां फेंकने की जानकारी पर खुद एसपी रतनकांत पांडेय भी सैनी कोतवाली आए और मामले की जानकारी ली। वहीं लोगों का मानना है कि मेजा के सर्राफा व्यापारी की दुकान खंगालने वाले बदमाश कौशाम्बी के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed