फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

शराब के नशे में धुत युवक फंदे से लटका, मौत

Tue, 04 Aug 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 04 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत पूरबशरीरा गांव का एक युवक सोमवार की रात फंदे से लटक गया। सुबह युवक की लाश घर के  भीतर कमरे में फंदे से लटकती मिली। चर्चा है कि रात परिजनों की डांट-फटकार के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मौत की खबर पर गांव पहुंची पुलिस ने  जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में  कोहराम मचा हुआ है।  पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव का रहने वाला संजय कुमार (26) पुत्र रतई लाल किसान है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी हो चुका था। शराब पीने के बाद वह आए दिन झगड़ा करता रहता था। परिजन हमेशा युवक को शराब पीने से रोकते थे।
विज्ञापन


सोमवार की शाम भी शराब की बात पर परिजनों से उसकी तीखी झड़प हुई थी। परिजनों के साथ गांववालों की मानें तो रात वह नशे में धुत होकर घर आया था। इसके कारण देर रात तक परिजनों से भिड़ा रहा। मंगलवार की सुबह संजय  की लाश कमरे में  फंदे से लटकती मिली। सुबह सोकर उठे परिजन शव फंदे से लटकता देखा तो  चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। छानबीन करने  के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि रात  हुए झगड़े से क्षुब्ध होकर ही युवक ने खुदकुशी की है।  युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। एसओ ने  बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद  ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed