फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

जमीनी विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 03 Aug 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 03 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
भूमि विवाद में करारी के छोटा पचंभा गांव में पट्टीदारों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा और बाइक से पेट्रोल निकालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इससे आहत महिला ने रविवार को घटना की शिकायत एसपी से की। उक्त गांव की केतकी देवी पत्नी अभयलाल ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और मायके में ही रहती है। पट्टीदार उसके हिस्से की जमीन हड़पने की कोशिश में लगे हैं। उसने अपने हिस्से की जमीन पर 10 दिन पहले अरहर की फसल की बुआई कराई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को पट्टीदारों ने ट्रैक्टर लगवाकर पूरी फसल नष्ट करा दी।  विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं पट्टीदारों ने बाइक से पट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। जब तक वह आग लगाता, चीख-पुकार पर गांववाले पहुंच गए। ग्रामीणों के बीच बचाव से उसकी जान बच सकी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। वह घटना की शिकायत करने करारी थाने गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विवाहिता ने रविवार को इसकी शिकायत एसपी से की। विवाहिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एसए पंकज ने प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश एसओ करारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed