फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में 10 साल के लड़के की हत्या

Tue, 21 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 21 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता पूरबशरीरा गांव के करीब दस साल के एक लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नहर किनारे दफना भी दिया था। लोगों ने मंगलवार दोपहर कुत्तों को शव को नोंचते देखा। सूचना पर पीड़ित परिवार लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक और एएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही 4 लोगों को हिरासत में ले रखा है। एसपी एसए पंकज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदता का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


 पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी राधेश्याम उर्फ धुन्नू (10) पुत्र राम संवारे 19 जुलाई की सुबह घर से खेत की ओर जाने के लिए निकला था, तभी से लापता हो गया था। बालक के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे नहर के किनारे देखने की बात कही थी। इस पर परिजन और ग्रामीण उसके नहर में डूबने की आशंका जाहिर करने लगे। गांववालों ने नहर में जाल डालकर खोजबीन भी की, लेकिन नहीं मिला। सोमवार को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर गांव के विशंभर लाल के खेत के समीप कुत्ते गड़्ढे से एक शव को नोंच रहे थे।
विज्ञापन


 बालक का हाथ देख लोग सन्न रह गए। लापता बालक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज, एएसपी ओपी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह पुलिस और पीएसी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव की पहचान कराई गई। हत्यारों ने बालक को मौत के घाट उतारने के बाद शव को नहर किनारे दफन कर दिया था। इतना ही नहीं शव को जल्द सड़ाने के लिए तेजाब और नमक भी डाला गया था। बालक की हत्या किसने और क्यों की गई। इस बावत परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालक की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। एएसपी को भी गांव में कैंप करके हत्या के कारणों की छानबीन को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed