{"_id":"61b89c25336626a4c24b88f605755b78","slug":"crime-news-hindi-news-1181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर चोरी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति अजुहा का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर वहां से 5 हजार रुपये उठा ले गए। समिति के सचिव ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली में दी है। अजुहा स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव हुकुम सिंह ने बताया कि खाद बिक्री का 5 हजार रुपये समिति में ही रखा था।
रविवार की रात समिति के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर पैसा उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने जब समिति के दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। कस्बाईयों की सूचना पर वह भागकर समिति आए। यहां भीतर सभी अभिलेख और सामान बिखरे पड़े थे। बिक्री का रखा पैसा भी गायब था।
सचिव ने समिति में चोरी होने की तहरीर सैनी कोतवाली में दे दी है। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ सैनी दिनेश सिंह ने बताया कि यह काम स्थानीय उचक्कों का हो सकता है। मामले की तफ्तीश की की जा रही है।