{"_id":"da3f65ccca5d618b5e7d585e2b30521f","slug":"crime-news-hindi-news-1145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में दो युवकों की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग हादसों में दो युवकों की मौत, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोखराज और करारी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुए मार्ग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसों में हुई मौतों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव निवासी पप्पू (20) पुत्र केशनलाल मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वह गांव के ही रहने वाले शंकरलाल के साथ बाइक से अमवा गांव जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक से पप्पू गिर गया। उसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहा शंकरलाल घायल हो गया। हादसे में युवक की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
इधर, करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद सलीम (45) पुत्र महताब शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भतीजे मोहम्मद हस्सान (9) को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से सरायअकिल जा रहा था। उसके साथ चचेरा भाई शहजादे भी था। सरायअकिल जाते समय जैसे ही उनकी बाइक करारी-इलाहाबाद मार्ग पर तियरा मोड़ के पास पहुंची। तभी सवारियां लेकर आगे जा रहा टेंपो अचानक रुक गया। एकाएक टेंपो के रुकने से सलीम बाइक लेकर उससे टकरा गया। जोरदार टक्कर से सलीम की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई और भतीजा जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हुए हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। हादसे से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि टेंपो लेकर चालक भाग निकला। पुलिस टेंपो चालक की खोजबीन में लगी है।