फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दो पक्षाें में चटकी लाठियां, 6 लोग घायल

Thu, 04 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 04 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
 आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार की शाम पिपरी के शेरपुर गांव में दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में महिलाओं समेत 6 लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पिपरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ के 3-3 व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से तनातनी बनी हुई है।


पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अमरनाथ का घर के बगल खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोसी पृथ्वीपाल से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी पुरानी अदावत को लेकर बुधवार की शाम उनके बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी होती देख दोनों परिवार के अन्य लोग भी जुट गए। लाठी-डंडा लेकर आए दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। इससे अमरनाथ (40), उसकी पत्नी छतनी देवी (35) और दूसरे पक्ष के साधु प्रसाद (65) पुत्र बुधई, पृथ्वीलाल (45) पुत्र राम अवतार, पार्वती देवी (40) पत्नी पृथ्वीलाल, अंगद कुमार (18) पुत्र पृथ्वीलाल घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट होती देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों तरफ के तीन-तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed