{"_id":"90f745d74ec2c57141cea8d6bb76bac3","slug":"crime-news-hindi-news-1018","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की नहीं दर्ज हो रही एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की नहीं दर्ज हो रही एफआईआर
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता के साथ दो महीने पहले पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। हंसिया से युवक के ऊपर वार करके उसने किसी तरह अपनी अस्मत बचाई थी। घटना की एफआईआर लिखाने को वह तभी से थाने का चक्कर लगा रही है। शुक्रवार को उसने इलाकाई पुलिस की मनमानी की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पति मुंबई में रहता है। वह अकेली घर में रहती है। उसके अकेले रहने का फायदा उठाते हुए 30 नवंबर की रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आबरू बचाने के लिए उसने समीप पड़ा हंसिया उठाकर युवक के सिर पर प्रहार कर दिया। साथ ही शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े।
ग्रामीणों को आता देख खून से लथपथ युवक भाग निकला। आरोप है कि दूसरे दिन ही उसने सरायअकिल थाने जाकर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जबकि हमले के बाद से युवक उसकी जान के पीछे पड़ा है। वह उसे बर्बाद करने की आए दिन धमकी देता रहता है।