फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Fri, 29 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 29 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार की रात संदिग्धदशा में जलने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इल्जाम है कि एक लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।


पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव की रहने वाली निशा देवी की शादी चार साल पहले कोखराज थाने के रसूलपुर गिरिसा गांव निवासी राजकुमार से हुई थी। बुधवार की रात निशा की ससुराल में संदिग्धदशा में जलने से मौत हो गई। मायकेवाले दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के भाई मानसिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता रहा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार की रात ससुराल के लोगों ने निशा की बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे जला दिया।
विज्ञापन


मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति राजकुमार के अलावा ससुराल के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed