फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

युवक ने पड़ोसन की लूटी अस्मत

Thu, 28 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 28 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
सरायअकिल इलाके के युवक ने मंगलवार को पड़ोसन की आबरू लूट ली। मनमानी करने के बाद वह जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की शिकायत लेकर थाने गई पीड़िता को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत एएसपी से की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ सरायअकिल को एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। वह गांव में बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार की रात वह सो रही थी। रात में दीवार फांदकर पड़ोसी युवक उसके घर कूद गया। सो रही विवाहिता को दबोचकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर विवाहिता और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


विवाहिता बुधवार को घटना की तहरीर लेकर सरायअकिल थाने गई। आरोप है कि पुलिस ने घटना की जांच और कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान विवाहिता बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंची। उसने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने एसओ सरायअकिल को एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में एसओ पीके यादव ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed