फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime kaushambi

शराबी युवक ने पत्नी का रेता गला, गंभीर

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime kaushambi
crime
 पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में शनिवार की रात शराबी युवक ने पत्नी का चाकू से गला रेतकर जान लेने का प्रयास किया। बहन की सूचना पर पहुंचे भाई को भी बेरहमी से पीट दिया। घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर शराबी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने जख्मी भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव का रहने वाला मोहन लाल शराब का लती है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह भाई के साथ शराब के नशे में टल्ली होकर घर पहुंचा। घर में कुछ बात होने पर वह पत्नी गुड़िया देवी से भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद क्रोध से आग बबूला युवक ने पत्नी का चाकू से गला रेतकर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पति की यातना की शिकायत पीड़िता ने भाई से की। रात में बहन के घर पहुंचे राजेंद्र निवासी पुरैनी को भी नशेड़ी ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed