फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in home

पशुपालक का घर खंगाल ले गए चोर

Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime in home
crime
चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव में बुधवार की रात बेखौफ चोर पशुपालक का घर खंगाल ले गए। घर के पीछे से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह जगने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव निवासी फूलचंद्र पुत्र सूरजदीन पशुपालक है। वह पशुओं की खरीद फरोख्त का धंधा करता है। बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात में घर के पीछे से नकब काटकर भीतर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़ 35 हजार रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब साढे तीन लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। घर का बिखरा सामान देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उधर पड़ोसी के घर हुई चोरी की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर गांव पहुंची चरवा पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में हुई लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस कभी भी गांव में गश्त के लिए नहीं आती है। जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed