{"_id":"575c5ee34f1c1b8d239c5910","slug":"crime-in-chamandha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमंधा गांव में बरपा चोरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमंधा गांव में बरपा चोरों का कहर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों के गिरोह का कहर बरपा। एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव निवासी कुंज बिहारी पुत्र नत्थू लाल फर्नीचर का मिस्त्री है। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। आधी रात को पेड़ के सहारे घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 60 हजार रुपये नकदी के साथ करीब दो लाख रुपये का गहने पार कर दिया। यहां के बाद चोरों ने बेलहा चमंधा गांव निवासी उमेश के घर से 10 हजार नकदी के साथ करीब सवा लाख के गहने पार कर दिया। सीढ़ी लगाकर चोर घर के भीतर दाखिल हुए थे।
इसके बाद चोरों ने झंझागढ़ चमंधा निवासी बाबूलाल के घर सेंध मार दिया। यहां से चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब सवा लाख की संपत्ति पार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो लोगों के होश उड़ गए। गांव में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।