{"_id":"36fd574a6c07f030211534d566710524","slug":"crime-hindi-news-572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दुल्हन के बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में दुल्हन के बहन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोखराज के भदवां गांव में बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के समय हुई हर्ष फायरिंग में उसकी छोटी बहन की मौत हो गई। आरोप चचेरे भाई पर है। जिसने विदाई के समय तमंचे से गोली दागी थी। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला। उधर, गोली लगने से खून से लथपथ किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश और आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव निवासी मोहनलाल की बेटी रीता देवी की मंगलवार को शादी थी। बारात चरवा कोतवाली के मौली गांव से आई थी। राजी-खुशी रात में शादी की सारी रस्में पूरी हुई। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दुल्हन की विदाई की तैयारी हो रही थी। इस दौरान कुनबे और रिश्तेदारी से आई महिलाओं की भीड़ जमा थी। बताया जाता है कि इसी दौरान दुल्हन बनी युवती के चचेरे भाई ने तमंचे से फायर झाेंक दिया। गोली वहां खड़ी दुल्हन की छोटी बहन सरिता देवी (15) के सीने में जा धंसी। गोली लगते ही वह मौके पर ही ढेर हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। उधर, चचेरी बहन को गोली लगी देख आरोपी युवक तमंचे समेत भाग निकला।
जब तक लोग किशोरी को अस्पताल ले जाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। अफरातफरी के बीच किसी तरह दुल्हन की विदाई की गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि द्वाबा में रोक के बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है। अफसरों की हिदायत के बाद भी शादी समारोह में लोग बेखौफ होकर गोलियां दागते रहते हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय का कहना है कि बुधवार की सुबह हुई घटना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सभी थानेदारों को भी हिदायत दे दी गई है कि वे समारोहों में ऐसी वारदातें होने पर गंभीरता से रोक लगाएं। अनदेखी पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।