{"_id":"9a9e92fbf70dc3002bc421927dd4554e","slug":"crime-hindi-news-397","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। घटना हैंडपंप से पानी भरने से मना करने पर हुई। शोर पर मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी अजुहा चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ सैनी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
टांडा गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी कुन्नीलाल ने बताया कि पड़ोसी के घर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप से पड़ोसी गांव के लोगों को पानी भरने से मना करता है। तारा देवी की मानें तो बृहस्पतिवार शाम वह भी इसी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। जैसे वह पानी भरने लगी, पड़ोसी आकर उसे पानी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में तूतू मैंमैं हो गई। इस दौरान पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पड़ोसी की पिटाई के बाद घायल महिला अजुहा चौकी पहुंची। आरोप है कि पुलिस तहरीर न लेकर उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।