फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

गोलियों की तड़तड़ाहट से मीठेपुर सयारा दहला

Sun, 22 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 22 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
रुपयों के विवाद में शनिवार को मीठेपुर सयारा रेलवे क्रासिंग के समीप अजुहा कस्बे के रहने वाले दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए थे। कहासुनी के दौरान मारपीट हुई। एक पक्ष ने जमकर हवाई फायरिंग भी की। इससे इलाका दहल गया। मारपीट, फायरिंग की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि पैसे के लेन-देन का मामला है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा निवासी अवधेश सिंह कोल्ड स्टोर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही विनोद कुमार ने उनसे करीब सालभर पहले 50 हजार रुपये उधार लिया था, लेकिन अब तक वह रुपये वापस नहीं किए। इससे दोनों में तनातनी बनी हुई है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे अवधेश सिंह कार से मंझनपुर जा रहे थे। इस दौरान सयारा रेलवे क्रासिंग के समीप उन्हें विनोद का भाई राहुल मिल गया। राहुल का आरोप है कि अवधेश ने उन्हें रोककर पहले पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने वह उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिए। बताया जाता है कि इसकी जानकारी विनोद सिंह को हो गई।
विज्ञापन


 वे भी रेलवे क्रासिंग पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही एक पक्ष ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सयारा गांव के लोग भी सन्न रह गए। बवाल बढ़ता देख किसी ने सैनी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अवधेश, विनोद, राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पैसे के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed