फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

दहेज की खातिर हैवान बने ससुराली

Sat, 07 Mar 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 07 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
दहेज में 50 हजार रुपये के लिए हैवान बने लोहंदा गांव के ससुरालियों ने शुक्रवार की रात विवाहिता की जान लेने की कोशिश की। घर के भीतर बेरहमी से उसकी पिटाई की। पीटने के बाद मरा समझकर उसे केसरिया गांव के समीप नींबू की बाग में फेंक दिया। सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों को विवाहिता कराहते हुए मिली। सूचना पर आए मायकेवाले घायल पड़ी विवाहिता को लेकर सैनी कोतवाली गए। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे परेशान मायकेवालों ने मंझनपुर आकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने सैनी एसओ को घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी छितानीलाल ने बताया कि आठ महीने पहले उसने बेटी प्रीति देवी की शादी लोहंदा गांव के संजय से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके  लिए विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाता है। उसके साथ मारपीट की जाती है। इसे लेकर कई बार दोनों परिवाराें के बीच पंचायत भी हुई। फिर भी ससुराल के लोग दहेज के लिए उसकी जान के दुश्मन बने हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात ससुरालवालों ने दहेज की इसी मांग की खातिर विवाहिता की घर में बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद उसे मरा हुआ समझकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर केसरिया गांव के समीप नींबू की बाग में उसे फेंक दिया गया। रातभर विवाहिता बाग में ही पड़ी रही।
विज्ञापन


 सुबह केसरिया गांव के लोग खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्हें किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। मौके पर गए लोगों ने जख्मी पड़ी विवाहिता को देखा, तो उनके होश उड़ गए। युवती ने गांववालों को घटना की जानकारी दी। साथ ही मायकेवालों को सूचना देने की मिन्नतें की। ग्रामीणों की सूचना पर भागकर आए मायकेवाले घायल विवाहिता को लेकर सैनी कोतवाली गए। आरोप है कि घटना दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसके बाद मायकेवाले विवाहिता को लेकर मंझनपुर आए और पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही एसओ सैनी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed