{"_id":"a32a4609aa1971edd094826ee1f303c9","slug":"crime-hindi-news-1183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में व्यापारी की मौत,13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में व्यापारी की मौत,13 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के गांजा गांव के शू व्यापारी जीतेंद्र सिंह की सोमवार शाम सड़क
विज्ञापन
हादसे में मौत हो गई। घर से दुकान जाते समय चिल्ला गांव के समीप बाइक से
उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई थी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक की
भी हालत गंभीर बनी हुई है। व्यापारी की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा
है। वहीं इलाहाबाद-पश्चिमशरीरा मार्ग पर फनगांव के समीप सोमवार दोपहर
स्नानार्थियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में करीब 12
स्नानार्थी घायल हो गए।
पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह (35) पुत्र रामसिंह की क्षेत्र के अकबरपुर बाजार ने जूते-चप्पल की दुकान है। सोमवार शाम वह किसी काम से बाइक से घर चले आए थे। शाम करीब 5 बजे वह घर से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान वह चिल्ला गांव के समीप पहुंचे, तभी कादिलपुर बाजार से आ रहे पड़ोसी अनिल सिंह की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे जीतेंद्र और अनिल दूर जा गिरे। हादसे में जीतेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी अनिल को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं रविवार रात पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के घासी का पुरा गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली से संगम स्नान करने इलाहाबाद गए थे। संगम में डुबकी लगाने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 स्नानार्थी थे। स्नानार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही पिपरी थाना क्षेत्र के फनगांव (कादिलपुर) के समीप पहुंची। सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फिट गहरे गड्ढे में पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से करीब 12 स्नानार्थी घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। इस पर तमाम लोग मौके पर आ गए। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। घायलों में श्रवण कुमार (38), राजेश कुमार (16), शांति देवी (45), सत्य नारायण (70), कौशिल्या देवी (65), शैल कुमारी (70) और श्रीप्रकाश (68) आदि की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं टक्कर मारने वाला चालक डंपर समेत मौका पाकर भाग निकला। वहीं स्नानार्थियों के घायल होने की खबर लगते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज किया है।