{"_id":"4fc87bd7187182ce0d625815a1eabffc","slug":"crime-hindi-news-1181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मवेशियों को चारा देने पशुशाला गई विवाहिता के साथ पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर हैवान बना युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की सुबह गांव के समीप स्थित पशुशाला गई थी। उसे अकेली देख पड़ोस का रहने वाला युवक पहुंचा और दबोच कर जबरदस्ती करने लगा। पड़ोसी युवक का दुस्साहस देख विवाहिता आबरू बचाते हुए चीखने चिल्लाने लगी। विवाहिता का शोर सुन घर-परिवार के साथ गांव के लोग पशुशाला की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।