{"_id":"9dc6400d5ba843ed39095f081b6d90d4","slug":"crime-hindi-news-1115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने विवाहिता को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने विवाहिता को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के दुबरा गांव के समीप बदमाशों ने सरेराह अधेड़ और उसकी बेटी के साथ लूटपाट की। ससुराल से बेटी को विदा कराकर घर ले जा रहे अधेड़ को तमंचा सटाकर रोकने के बाद बदमाशों ने उसकी बेटी के गहने और पैसे लूट लिया। सरेराह हुई घटना की पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव निवासी भोला प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर ले जा रहा था। वह दुबरा तिराहे पर खड़े होकर वाहन के इंतजार में था। तभी वहां आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उन लोगों ने उसकी जेब की तलाशी ली। जेब में रखा सारा पैसा निकालने के बाद बदमाशों ने उसकी बेटी के पहने करीब 20 हजार रुपये के गहने छीन लिया।
लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। बेटी को घर पहुंचाने के बाद वह भागकर रात में ही मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की धरपकड़ करने के बजाय कोतवाली पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। दूसरे दिन उसने घटना की शिकायत सीओ से की। सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने और बेटी के छीने गए गहनों की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।